🔥 TRENDING வேலூரில் கனமழை: குடியாத்தம் சேத்துவந்த... ਰੂਪਨਗਰ: ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ... रमकंडा थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब... भीरा-पलिया नेशनल हाईवे पर ट्रक-बाइक की... ਪਰਿਵਾਰ ਵਿਛੋੜਾ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਸਰਸਾ ਨੰਗਲ ਵਿਖ... ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਦੇ ਕਤਲ ਵਿਰੁੱਧ ਕਿਸਾਨ-...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रेत के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई, बछरवारा में बीती रात के अंधेरे में खनिज विभाग की दबिश, शासकीय भूमि पर डंप 200 घन मीटर रेत जब्त

रेत के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई, बछरवारा में बीती रात के अंधेरे में खनिज विभाग की दबिश, शासकीय भूमि पर डंप 200 घन मीटर रेत जब्त

✍️ Reporter: Manmohan 🗓 17 Oct 2026, 04:45 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कटनी। जिले में रेत के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिए गए के निर्देश के पालन में खनिज विभाग की टास्क फोर्स ने अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बछरवारा में शासकीय भूमि पर डंप लगभग 200 घन मीटर ताजी रेत जब्त की है। लगातार तीन दिनों तक क्षेत्र में निगरानी और गतिविधियों की पड़ताल के बाद बीती रात की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।


*तीन दिन तक निगरानी,फिर अवैध भंडारण पर कार्रवाई*


जिले में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग की टीम पिछले तीन दिनों से गुड़ादेवरी, खरहटा और आसपास के नदी घाटों सहित रेत परिवहन के संभावित मार्गों पर नजर रखी जा रही थी। सूचना तंत्र से मिली खबरों की पुष्टि के बाद ग्राम बछरवारा में मुख्य सड़क के किनारे शासकीय भूमि पर बड़ी मात्रा में ताजी रेत डंप होने का इनपुट मिला। सूचना मिलते ही खनिज अमला सक्रिय हुआ और बीती रात में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां लगभग 200 घन मीटर ताजी उत्खनित रेत का अवैध भंडारण पाया गया।




*जेसीबी और हाइवा से हटवाई गई रेत*


अवैध भंडारण पर कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग की टीम ने जेसीबी और हाइवा वाहनों की मदद से रेत को लोड कराया। जब्त की गई पूरी 200 घन मीटर रेत को जेके सीमेंट फैक्ट्री परिसर में सुरक्षित अभिरक्षा और सुपुर्दगी में रखवाया गया। वहीं, शेष रेत को मौके पर ही नष्ट कराया गया, ताकि अवैध भंडारण की स्थिति समाप्त की जा सके।



*राजसात की कार्रवाई,आगे भी जारी रहे
📲Get App