🔥 ट्रेंडिंग उज्जैन में भस्म आरती में वैष्णव तिलक स... राजस्थान में निकाय चुनाव हार के बाद का... மின்கம்பம் சரிந்து ஐந்து வயது குழந்தை... कार्य சிறந்த வியாபாரிகள் விருது வழங்க வேண்டு... भारत-केनाडा ने व्यापार समझौते पर पाँचव...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गागर में 'संघ अनुभव शाला' का उद्घाटन किया

✍️ रिपोर्टर: Pranav gaur 🗓 22 सित. 2026, 03:30 PM 👁 77
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने शुक्रवार शाम 6 बजे गागर में 'संघ अनुभव शाला' का लोकार्पण किया।

परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे गागर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 'संघ अनुभव शाला' का लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न किया। कार्यक्रम में संघ अनुभव शाला के निर्माणकर्ताओं का सम्मान किया गया।

उद्बोधन में डॉ भागवत ने कहा कि संघ को समझने के लिये लोग कार्यालय आते हैं, जहाँ कार्य का वातावरण स्पष्ट होता है। उन्होंने गागर में सागर भरने वाली प्रदर्शनी को 'संघ अनुभव शाला' के रूप में वर्णित किया, जो संघ का प्रत्यक्ष दर्शन कराती है।

प्रदर्शनी को उच्च तकनीक एवं उत्कृष्ट कला के द्वारा तैयार किया गया है। वीडियो गैलरी, चित्र एवं आलेखों के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की पृष्ठभूमि, क्रमिक विस्तार एवं समाज कार्य दृढ़ीकरण का प्रत्यक्ष दर्शन कराया जाता है।

यह प्रदर्शनी समाज के निशुल्क अवलोकन के लिए 27 सितंबर से प्रतिदिन प्रातः 9:00 से रात्रि 8:00 उपलब्ध रहेगी। स्थल पर आगंतुकों के लिए संघ साहित्य तथा भारतीय संस्कृति का अनुभव कराने वाली अन्य सामग्री भी उपलब्ध रहेगी।

समाज जन की सुविधा हेतु इसकी वेबसाइट तथा सोशल मीडिया लिंक भी उपलब्ध हैं।
📲Get App