🔥 ट्रेंडिंग यमन के ताइज़ प्रांत में हमले से 7 मौत,... कर्नाटक में बन रहा भारत मंडपम जैसा मंड... नेतन्याहू का गुप्त अबू धाबी दौरा: यूएई... लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प... पीएम मोदी ने कहा, बालाकोट से सिंदूर तक... ईरान की IRGC ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ म...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जीवनशैली

राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष शुभ चतुर्वेदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 27 सित. 2026, 06:12 AM 👁 27
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुके, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर शुभ चतुर्वेदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

लखनऊ। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष शुभ चतुर्वेदी का जन्मदिन प्रदेश कार्यालय, डांडिया मार्केट, लखनऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने की। इस अवसर पर केक काटकर शुभ चतुर्वेदी के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें सीनरी भेंट कर, बुके देकर तथा अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष दिव्यांशी शुक्ला, अवध क्षेत्र अध्यक्ष ममता मिश्रा, अवध क्षेत्र सचिव विनय अवस्थी, महेश तिवारी, अल्पसंख्यक अवध क्षेत्र अध्यक्ष शमा परवीन, अवध क्षेत्र प्रवक्ता मंजू तिवारी, जिला अध्यक्ष रंजना द्विवेदी, अनुपमा सिंह, महानगर अध्यक्ष पूजा शुक्ला, डॉ. उषा दीक्षित, उमा सिंह, मंजू बाजपेई सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
📲Get App