🔥 TRENDING साढ़े चार घंटे तक टावर पर चला हाईवोल्ट... Amritsar Hosts Anti‑Drug Marathon to C... दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव को दीया कुम... Driver Arrested After Homeless Man Fat... ગણદેવી વિધાનસભા ક્ષેત્રના ચીખલી ખાતે... Diljit Dosanjh Becomes First Indian in...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*राष्ट्रीय बाल दिवस पर बच्चों को शोषण एवं बाल श्रम से बचाने के लिए कानूनी जागरूकता पर जोर*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 15 Nov 2026, 03:15 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*राष्ट्रीय बाल दिवस पर बच्चों को शोषण एवं बाल श्रम से बचाने के लिए कानूनी जागरूकता पर जोर*

खैरथल हीरालाल भूरानी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खैरथल-तिजारा के तत्वावधान में राष्ट्रीय बाल दिवस 2026 के अवसर पर बच्चों के अधिकारों एवं संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की पहल की गई। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खैरथल तिजारा के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश शैलेंद्र व्यास के आदेशानुसार तथा प्राधिकरण के सचिव अजीत कुड़ी के निर्देशानुसार निर्धारित विषयवस्तु के तहत आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस विशेष जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शोषण, बाल श्रम, तस्करी एवं अन्य प्रकार के उत्पीड़न से बचाने के लिए जागरूक करना तथा उन्हें शिक्षा के अधिकार और कानूनी संरक्षण के प्रति जानकारी देना है। इसके साथ ही श्रमिक परिवारों के बच्चों एवं किशोरों की शिक्षा, बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों और बच्चों के हितों की रक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी उपायों पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से बाल हितैषी न्याय व्यवस्था की अवधारणा को भी प्रमुखता दी जाएगी, ताकि जरूरतमंद एवं पीड़ति बच्चों को संवेदनशील वातावरण में न्याय और विधिक सहायता उपलब्ध हो सके। बच्चों के प्रति होने वाले शोषण एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराइयों की रोकथाम के लिए अभिभावकों और आमजन को भी जागरूक करने पर बल दिया गया।
📲Get App