🔥 ट्रेंडिंग દક્ષિણ-પશ્ચિમ ચોમાસાની ગુજરાતમાં વાપસી... જૂનાગઢ: શ્રી પટેલ કેળવણી મંડળની અંડર-1... સુરતના અમરોલીમાં જૂની અદાવત અને મકાન વ... રાજકોટ: મોરબી રોડ હડાળા ગામના પાટિયા પ... चार असम मजदूरों की मौत मेघालय में सीप्... भारत में बलात्कार मामलों में वृद्धि ने...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रसोइयों के सम्मान के साथ मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना की सौगात
सरकारी योजना

रसोइयों के सम्मान के साथ मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना की सौगात

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 24 अग. 2026, 10:40 AM 👁 63
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

3.54 लाख रसोइयों को चिकित्सा कार्ड वितरण एवं मानदेय वृद्धि कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

उरई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान समारोह, 3.54 लाख रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण एवं मानदेय वृद्धि कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में देखा और सुना गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में रसोइया बहनों ने सहभागिता की। इस दौरान लाभार्थी रसोइयों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रतीकात्मक कार्ड वितरित किए गए। साथ ही योजना के माध्यम से मिलने वाली स्वास्थ्य सुरक्षा एवं चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री की ओर से रसोइयों को मिली इस सौगात से उनके चेहरे पर खुशी और मुस्कान नजर आई। उपस्थित रसोइयों ने मानदेय वृद्धि एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
📲Get App