🔥 TRENDING ಸಾರ್ವಜನಿಕರಿಂದ ಶಾಸಕರಾದ ಡಾ. ಚಂದ್ರು.ಲಮಾಣಿ... మూడు నెలల్లో 50 లక్షల తో రైతు బజారు ని... પ્રનગર પોલીસ એક્શનમાં: વાહન ચેકિંગ દરમ... पावसाअभावी सोयाबीन पीक करपले; शेतकऱ्या... पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध श... American YouTuber MrBeast Praises Rama...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रानीतालाब में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में कोहराम
Local

रानीतालाब में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में कोहराम

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 24 Aug 2026, 08:48 PM 👁 40
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना जिले के रानीतालाब थाना अंतर्गत इक़बालगंज निसरपुरा गांव में दुखद घटना। रविवार को सोन नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों (ईशु और रौनक) की गहरे पानी में जाने से डूबकर मौत हो गई।घटना के बाद से ही मृत बच्चों के घरों में कोहराम मचा हुआ है

पटना जिले के रानीतालाब थाना अंतर्गत इक़बालगंज निसरपुरा गांव में दुखद घटना। रविवार को सोन नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों (ईशु और रौनक) की गहरे पानी में जाने से डूबकर मौत हो गई।घटना के बाद से ही मृत बच्चों के घरों में कोहराम मचा हुआ है

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रविवार को सोन नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। लापता बच्चों के शव सोमवार दोपहर को कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बरामद किए गए। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

रविवार से लापता थे दोनों मासूम

जानकारी के मुताबिक, इक़बालगंज निसरपुरा गांव निवासी स्वर्गीय चंदन कुमार का 12 वर्षीय पुत्र ईशु कुमार और रविशंकर कुमार का 13 वर्षीय पुत्र रौनक कुमार रविवार को सोन नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और अचानक लापता हो गए। जब बच्चे काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।


NDRF और स्थानीय पुलिस ने निकाला शव

सोमवार सुबह स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने सोन नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार दोपहर को दोनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला जा सका। शव मिलते ही घाट पर मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।


गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

घटना की सूचना मिलते ही रानीतालाब थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार शाम को शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। एक ही गांव के दो सगे दोस्तों की इस तरह असमय मौत से पूरे इक़बालगंज निसरपुरा गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
📲Get App