🔥 TRENDING केरेडारी में जेएलकेएम की बैठक: प्रखंड... બાળકો વિનામૂલ્ય રહેવાની સગવડ સાથે મફત... बीदर की बेटी सृष्टि पाटिल इंग्लैंड अंड... जोरदाग में 10 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्... કોલેજ પાસ યુવાનો માટે સરકારી નોકરીની ઉ... Top Air‑Cooled Tractors in India: Pric...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

रानीगंज पुलिस ने 50 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 12 Oct 2026, 08:57 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रानीगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 50 लीटर देसी शराब बरामद की गई है।

रानीगंज थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोशकापुर पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी वकील ऋषिदेव (55 वर्ष), पिता महादेव ऋषिदेव तथा बाबुल ऋषिदेव (20 वर्ष), पिता सुक्ति ऋषिदेव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई रानीगंज थाना कांड संख्या 343/26 के तहत की गई। इस दौरान पुलिस ने मौके से कुल 50 लीटर देसी चुलाई हुई शराब बरामद की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
📲Get App