राणा शुगर्स में पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियां तेज, इंडेंट पूजा के साथ गन्ने की खरीद और तौल की तारीखें घोषित
मिल कर्मचारियों का कहना की पर्ची मां मिलने के बाद ही करें करने की स
राणा शुगर्स में पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियां तेज, इंडेंट पूजा के साथ गन्ने की खरीद और तौल की तारीखें घोषित
शाहबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट
शाहबाद।
राणा शुगर्स लिमिटेड की करीमगंज-शाहबाद यूनिट में नए पेराई सत्र 2026-27 के शुभारंभ को लेकर शुक्रवार को विधि-विधान से इंडेंट पूजा का आयोजन किया गया। पूजा के साथ ही मिल प्रबंधन ने नए पेराई सत्र के लिए गन्ने की खरीद और तौल की प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
तौल और गन्ने की आपूर्ति की समय-सारणी:
मिल प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार:
गन्ना क्रय केंद्र: 10 नवंबर 2026 से क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल शुरू होगी।
मिलगेट तौल: 12 नवंबर 2026 से मिलगेट पर गन्ने की तौल प्रारंभ की जाएगी।
पर्चियों का आवंटन: किसानों को सुचारू रूप से गन्ने की आपूर्ति हेतु पर्ची जारी करने के लिए गन्ना समिति रामपुर सहित सभी संबंधित समितियों को इंडेंट भेज दिया गया है।
किसान पर्ची मिलने के बाद ही करें गन्ने की छिलाई: महाप्रबंधक
महाप्रबंधक (गन्ना) अनिल सिंह ने क्षेत्र के किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान पर्ची मिलने के बाद ही गन्ने की छिलाई का काम शुरू करें। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे तय तारीख पर मिलगेट और गन्ना क्रय केंद्रों पर साफ-सुथरा एवं छिला हुआ गन्ना ही लेकर आएं ताकि तौल प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने मिल प्रबंधन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया।
पूजा में ये रहे मौजूद:
इंडेंट पूजा के अवसर पर इकाई प्रमुख अमर सिंह शर्मा, उपाध्यक्ष (टेक्निकल) साकेत बंसल, महाप्रबंधक (गन्ना) अनिल सिंह और डीजीएम सत्यवीर सिंह सहित चीनी मिल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।