🔥 TRENDING मावळातील कामशेत पोलिसांची विक्रमी कामग... आगरा में नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आ... Bhuvneshwar Kumar Sets World Record fo... समुद्र की आवाज़ें सुनाई दीं Mysore Dasara Elephants Bid Farewell a... Kannada film 'Premada Oorali' joins Rs...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रानी सती दादी मंदिर में भक्ति की बयार, नन्ही प्रतिभाओं ने बिखेरे संस्कृति के रंग।

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 23 Oct 2026, 08:31 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रानी सती दादी मंदिर में भक्ति की बयार, नन्ही प्रतिभाओं ने बिखेरे संस्कृति के रंग।

मनोहरथाना। कस्बे के श्री रानी सती दादी मंदिर में डांडिया-गरबा उत्सव का आयोजन भक्तिमय माहौल में किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं छोटी-छोटी कन्याओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
🌺 भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ माँ का दरबार
श्री रानी सती दादी माँ के दरबार में आयोजित इस उत्सव में आसपास के क्षेत्रों से पधारीं सखी-सहेलियों, मातृशक्ति एवं भक्तजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी की उपस्थिति से मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं।
🌸 आयोजकों ने जताया सभी भक्तजनों का आभार
आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी भक्तजनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के प्रेम, सहयोग और सहभागिता से आयोजन यादगार बना। माँ के दरबार में एक साथ मिलकर भक्ति करना और सेवा करना परम सौभाग्य है।
इस अवसर पर श्री रानी सती दादी माँ एवं श्री द्वारकाधीश जी से सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की गई। साथ ही माँ से सभी भक्तों की शुभ मनोकामनाएं पूर्ण करने की कामना की गई।
📲Get App