🔥 TRENDING शहडोल: शिक्षा के मंदिर में ‘मंथली’ की... Manoj Bajpayee: Playing complex roles... Idiva Releases Daily Horoscope for All... Aryan Khan Touted as New Face of Bolly... Punjab Gamers Enthralled by GTA VI's N... Assamese Film 'Adishakti' Wins Best Fi...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

रिम्स जमीन घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, Bermo के SDO मनोज कुमार गिरफ्तार

✍️ Reporter: Nitish Kumar Sinha 🗓 19 Nov 2026, 11:01 PM 👁 43
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रिम्स परियोजना से जुड़ी जमीन घोटाले की जाँच में एंटी‑कोरप्शन ब्यूरो ने Bermo के उपभाषा अधिकारी मनोज कुमार को हिरासत में लिया।

बोकारो / बेरमो: रिम्स की अधिग्रहित जमीन से जुड़े बहुचर्चित घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है। गुरुवार को ACB की टीम ने बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मनोज कुमार को रांची से गिरफ्तार किया।
मनोज कुमार पूर्व में रांची के बड़गाईं अंचल में अंचल अधिकारी (CO) के पद पर पदस्थापित थे। आरोप है कि उस दौरान रिम्स के लिए अधिग्रहित जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री और सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर के मामले में उनकी भूमिका रही।
🔴 क्या है पूरा मामला?
यह मामला रिम्स के लिए अधिग्रहित कुल 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा है। इसमें मोरहाबादी मौजा की लगभग 8 एकड़ और कोकर मौजा की 1.65 एकड़ जमीन शामिल है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी अधिग्रहित जमीन को निजी संपत्ति दर्शाकर उसकी खरीद-बिक्री की गई।
🔴 अब तक 7 अधिकारी गिरफ्तार
इस मामले में 17 नवंबर की रात ACB ने IAS अधिकारी मनोज कुमार रंजन समेत छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। अब बेरमो SDO मनोज कुमार की गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तार अधिकारियों की संख्या सात हो गई है।
झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर ACB ने 5 जनवरी 2026 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। फिलहाल ACB पूरे मामले की जांच कर रही है और कथित घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
बोकारो और झारखंड की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें।
📲Get App