🔥 TRENDING Bollywood Hungama Launches 94 Diana Pe... PTI Calls for Judicial Independence an... NFR Launches Special Diwali Trains to... Tripura Police Probe Suspected Illegal... Hamirpur Screening Camp Detects 470+ C... Himachal U23 Women Face Odisha Under-2...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रामपुर: शाहबाद में मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदला, कृपान से हमला कर अधेड़ की हत्या; इलाके में सनसनी

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 08 Nov 2026, 03:28 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कृपाण से हमला कर किया लघु लोहान इलाज के दौरान हुई मौत

रामपुर: शाहबाद में मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदला, कृपान से हमला कर अधेड़ की हत्या; इलाके में सनसनी


​शाहबाद (रामपुर):
क्षेत्र के ग्राम जोगेश्वर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ पुरानी रंजिश या मामूली कहासुनी के चलते एक युवक ने बुजुर्ग पर कृपान से जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना शाहबाद क्षेत्र के ग्राम जोगेश्वर निवासी महावीर पुत्र रामस्वरूप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि दिनांक 07 नवंबर 2026 की शाम करीब 8 बजे गांव का ही रहने वाला राहुल पुत्र नरेश उनके घर के सामने आया और उनके छोटे भाई जगत सिंह के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा.
​शोर-शराब सुनकर जब प्रार्थी महावीर, उनके भाई जगत सिंह, पत्नी अनीता देवी और पिता रामस्वरूप बाहर आए और बीच-बचाव कराने का प्रयास किया, तो आरोपी राहुल उग्र हो गया.
​तहरीर में बताया गया है कि जब रामस्वरूप ने राहुल को समझाने की कोशिश की, तो आरोपी ने गुस्से में आकर कृपान से सीधे उनके पेट पर वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान होकर गिर पड़े. बीच-बचाव के दौरान मारपीट में प्रार्थी के भाई की पत्नी अनीता देवी के कान पर भी चोट आई है.
​घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में घायल रामस्वरूप को सरकारी अस्पताल शाहबाद ले जाया गया, जहाँ उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रामस्वरूप की मौत हो गई.
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। थाना शाहबाद में मु०नं० 8168327732, दिनांक 08.11.2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है एवं आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है
📲Get App