🔥 TRENDING India Commences Strategic Operations A... Chief Minister Pema Khandu Unveils New... J&K Govt Reviews RET Teacher Regularis... Jammu & Kashmir Govt Considers Extendi... Jammu & Kashmir Govt Releases 18 Urban... Six Arrested in BSNL Cable Theft Case
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रामपुरा से चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
Religion

रामपुरा से चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

✍️ Reporter: HARISH CHANDRA 🗓 18 Aug 2026, 11:47 PM 👁 70
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विकास खंड रामपुरा के ग्राम पतराही से स्लीपर कोच बस में चार धाम यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं को ब्लॉक प्रमुख ने माला पहनाकर स्वागत किया और सुरक्षित यात्रा की कामना की।

विकास खंड रामपुरा के ग्राम पतराही से चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था स्लीपर कोच बस में रवाना हुआ।

यात्रा से पहले यशस्वी ब्लॉक प्रमुख श्री अजीत सिंह सेंगर ने सभी श्रद्धालुओं को माला पहनाकर स्वागत किया, शुभकामनाएँ दीं और प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की।

ब्लॉक प्रमुख ने सभी यात्रियों की यात्रा मंगलमय, सुखद एवं सुरक्षित रहने की कामना की तथा चार धाम के दर्शन कर सकुशल अपने घर लौटने की आशा व्यक्त की।

रवाना होते समय ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल रहा; सभी ने यात्रियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।
📲Get App