🔥 TRENDING ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਆ ਗਿਆ ਮੌਕਾ उत्तर प्रदेश के पांच प्रमुख एक्सप्रेसव... சங்கராபுரம் பகுதியில் பாதாள சாக்கடை தி... नीसू देसवाल का टैक्टर जैसलमेर यात्रा क... LT Foods Launches DAAWAT® Delight Camp... Himachal Pradesh Sets Up Panel to Draf...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

रामपुरा में एसपी जालौन ने पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Nov 2026, 10:40 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एसपी ने व्यापारियों और दुकानदारों से किया सीधा संवाद, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील

रामपुरा (जालौन)। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत ने क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज, थानाध्यक्ष रामपुरा एवं पुलिस बल के साथ कस्बा रामपुरा में सघन पैदल गश्त की। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कस्बे के मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखने तथा क्षेत्र में लगातार सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने आमजन, व्यापारियों एवं दुकानदारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों और व्यापारियों से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस की इस पैदल गश्त का उद्देश्य कस्बे में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के साथ अपराध एवं अराजक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा।
📲Get App