🔥 ट्रेंडिंग कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावत ने दतिया क... अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने चार... कोटा में रोजड़ी स्थित महारानी विराजमान... पटना में सड़क पर गिरा बिजली का खंभा, य... ओडिशा में CJP नेताओं को पुलिस ने हिरास... अंध्र प्रदेश में बिना कारण के हटा दिए...
14 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रामलीला चंदे के पैसों को लेकर चली गोली 2 कारोबारी भाइयों की गई जान, फायरिंग में 20 साल के राहगीर की भी जान गई

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 14 अक्टू. 2026, 02:32 PM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के अमरिया कस्बे में रामलीला चंदे के पैसों को लेकर विवाद में गोली चलने से दो सगे भाई और एक राहगीर की जान चली गई कस्बे का रहने वाला कौशल गुप्ता कमेटी में सदस्य है और सूरज कमेटी का अध्यक्ष है रामलीला को लेकर 9 अक्टूबर को कमेंटी की मीटिंग हुई मीटिंग में कौशल ने सूरज से चार साल का हिसाब मांग लिया करीब 22 लाख का मामला है हिसाब पूंछने पर सूरज और कौशल के बीच कहा सुनी हो गई लोगों ने मामले को शांत करा दिया सोमवार को एक कार्यक्रम मे फिर दोनों का आमना सामना हो गया दोनों में कहासूनी हुई लोगों ने फिर शांत करा दिया रात्रि में सूरज के पिता चंद्र प्रकाश, चाचा नरेश गुप्ता चाचा के बेटे अंकित और मोहित साथियों के साथ कौशल के घर पहुंचे जहाँ मारपीट शुरू हुई तो कौशल के परिजनों ने गोली चला दी गोली लगने से अंकित, मोहित, रोज गुप्ता और एक राहगिर कुणाल श्रीवास्तव घायल हो गए इलाज के दौरान मोहित, अंकित और कुणाल श्रीवास्तव ने दम तोड़ दिया पुलिस मुख्य आरोपी सहित 8 को गिरफ्तार कर लिया है
नीड 24 उल्लखित आरोपों की स्वतंत्रता से पुष्टि नहीं करता दिए गए तथ्य मिली जानकारी के अनुसार है।
📲Get App