🔥 TRENDING झारसुगुड़ा में ओएसएपी दूसरी बटालियन ने... ग्राम महरौली में माता विसर्जन का आयोजन Visnagar Taluka: Bhalk Village Celebra... बाड़मेर में दशहरा के अवसर पर रावण दहन... इश्वर सिंह ठाकुर ने बिदर में रावण दहन... नैला में लाइव 3D शो 'हनुमान जी' का आयो...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रामगढ़ में दशहरे पर निकली भव्य शोभायात्रा, 31 फीट के रावण का दहन राम-रावण युद्ध की झांकियों ने मोहा मन

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 20 Oct 2026, 08:34 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रामगढ़ में दशहरे पर निकली भव्य शोभायात्रा, 31 फीट के रावण का दहन
राम-रावण युद्ध की झांकियों ने मोहा मन

रामगढ़ कस्बे में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों और धार्मिक भजनों से पूरा कस्बा राममय नजर आया। शोभायात्रा के समापन पर प्राचीन भूडे वाले हनुमानजी मंदिर के पास 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।
शोभायात्रा दोपहर 3 बजे किले स्थित मंदिर से शुरू हुई। बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर 'रामजी की सेना चली' जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए। शोभायात्रा में सजे-धजे रथों पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सुग्रीव और हनुमानजी के स्वरूप विराजमान थे। वहीं दूसरे रथ पर रावण, सीता और रावण की सेना से संबंधित आकर्षक झांकियां सजाई गईं। रथों पर सवार कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का जीवंत मंचन किया, जिसे देखने के लिए रास्ते में जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मुख्य बाजार स्थित सीताराम मंदिर से भगवान श्रीराम की पालकी भी शोभायात्रा में शामिल हुई।शोभायात्रा में नागिन-सपेरे के नृत्य ने भी लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा के बाद प्राचीन भूडे वाले हनुमानजी मंदिर के पास 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के साथ ही पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
📲Get App