🔥 TRENDING মৌলালি যুব কেন্দ্রে ‘Dentistry Next: L... शहीद भगत सिंह युवा क्लब के 5वीं विशाल... तिनसुकिया के दिराक रोंगपुरिया गाँव में... અર્જુનસિંહ ની આત્મકથા પ્રકાશિત श्री जी की रथ यात्रा गढ़ी पुख्ता में ध... વિશ્વ હિન્દુ પરિષદ - સુરત મહાનગર દ્વાર...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रामगढ़ में सैनी समाज ने चुनी नई टीम देवी सिंह सैनी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 04 Oct 2026, 07:00 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रामगढ़ में सैनी समाज ने चुनी नई टीम, देवीसिंह सैनी निर्विरोध अध्यक्ष; युवाओं को साथ लेकर समाज उत्थान का संकल्प
रामगढ़ में सैनी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन
रामगढ़। सैनी उत्थान समिति रामगढ़ के तत्वावधान में रविवार को मुख्य बाजार स्थित ठंडी का मंदिर परिसर में माली-सैनी समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के बुजुर्गों, प्रबुद्धजनों, बुद्धिजीवी वर्ग के साथ बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे। बैठक में समाज की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर समाज के सदस्यों ने आपसी सहमति जताते हुए देवीसिंह सैनी को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया। वहीं अमर सैनी को उपाध्यक्ष, एडवोकेट रोहिताश सैनी को महासचिव तथा भुदर राम सैनी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज सेवा में सक्रिय
नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवीसिंह सैनी पंचायत राज विभाग में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और समाज के हित में कार्य करने में सक्रिय रहे हैं। उनके सामाजिक कार्यों और सक्रियता को देखते हुए समाज के लोगों ने उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सैनी के कार्यकाल की भी सराहना की गई। समाज के लोगों ने कहा कि महेंद्र सैनी ने अध्यक्ष रहते हुए समाज की जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन किया और समाज को एकजुट रखने के लिए लगातार प्रयास किए।
समाज की एकजुटता पर दिया जोर
बैठक में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक विकास को लेकर चर्चा की। समाज के लोगों ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। नई कार्यकारिणी से उम्मीद जताई गई कि वह समाज के हित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सैनी, ठेकेदार एवं नवनिर्वाचित पार्षद सुंदर सैनी, विश्राम सैनी, पप्पू सैनी, मण्डल अध्यक्ष भगवान सैनी, गोविन्द सैनी, दया किशन सैनी, कमल सैनी, रामपाल सैनी सहित समाज के गणमान्य, प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोग मौजूद रहे। बैठक में समाज के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही।
📲Get App