🔥 TRENDING जन्मदिन पर बच्चों को बांटी गई मिठाइयां... Gujarat Introduces Unified Film Shooti... Bill Gates Warns AI Could Cause Billio... Telangana to Open 41 New Bars, Calls f... PCCF Calls for Neighboring States’ Sup... Cuttack Food Safety Officer Transferre...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी गुरुबक्स जाटव ने भरा नामांकन कांग्रेस नेताओं ने बोर्ड बनाने का किया दावा निर्दलीय पार्षदों पर टिकी निगाहें

रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी गुरुबक्स जाटव ने भरा नामांकन कांग्रेस नेताओं ने बोर्ड बनाने का किया दावा निर्दलीय पार्षदों पर टिकी निगाहें

✍️ Reporter: Rohitas Kumar 🗓 16 Sep 2026, 08:34 PM 👁 48
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी गुरबक्स जाटव ने भरा नामांकन
कांग्रेस नेताओं ने बोर्ड बनाने का किया दावा,निर्दलीय पार्षदों पर टिकी निगाहें

रामगढ़ नगर पालिका चुनाव में पार्षदों के परिणाम घोषित होने के बाद अब चेयरमैन पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार दोपहर 12 बजे वार्ड नंबर 7 से निर्वाचित कांग्रेस पार्षद गुरबक्स जाटव ने चेयरमैन पद के लिए रामगढ़ एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही।
कांग्रेस नेता आर्यन जुबेर ने दावा किया कि कांग्रेस नगर पालिका में बोर्ड बनाएगी और गुरबक्स जाटव को चेयरमैन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी निर्दलीय पार्षदों से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगी हुई है।
गौरतलब है कि 35 वार्डों वाली रामगढ़ नगर पालिका में भाजपा ने 13, कांग्रेस ने 8 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 14 वार्डों में जीत दर्ज की है। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में चेयरमैन चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम मानी जा रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजर अब निर्दलीय पार्षदों के समर्थन पर टिकी है।
📲Get App