🔥 TRENDING Taylor Swift Sets New Record at MTV Vi... Madrid Sets Record as Hollywood's New... Madera Police Probe Officer-Involved S... Teen Shot in Champaign, Illinois, in S... Telangana Gold Prices Rise on 29 Septe... Silver Price in Telangana Reported on...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राम रसोड़े का शुभारंभ, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग
Local

राम रसोड़े का शुभारंभ, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

✍️ Reporter: Jitendra dahiya 🗓 18 Aug 2026, 01:30 PM 👁 224
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रानीवाड़ा क्षेत्र के अखराड़ गांववासियों की ओर कोटड़ा गांव से आगे टोल प्लाजा के पास राम रसोड़े का शुभारंभ किया गया। आयोजन की शुरुआत मसराराम सुथार, अखराड़ की ओर से की गई। राम रसोड़े में यात्रियों एवं राहगीरों के लिए खाने-पीने के साथ रहने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए गांव के अनेक दानदाताओं ने सहयोग राशि भेंट की है। वहीं, आगे भी लगातार दानदाताओं की ओर से राशि एवं अन्य सामग्री का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
आयोजक मसरा राम सुथार ने बताया कि राम रसोड़े का आयोजन अखराड़ गांववासियों के सहयोग से किया जा रहा है। यदि कोई दानदाता इस सेवा कार्य में अपनी इच्छा से सहयोग राशि देना चाहता है, तो वह खुले मन से सहयोग कर सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि राम रसोड़ा सेवा और सहयोग की भावना से निरंतर संचालित किया जाएगा।
📲Get App