स्थानीय
रुखालू गांव में जलभराव से परेशान ग्रामीणों का धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमरोहा के हसनपुर में गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव रुखालू में रास्ते पर जलभराव और पानी की निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
अमरोहा के हसनपुर विकासखंड क्षेत्र के गांव रुखालू में रास्ते पर जलभराव और पानी की निकासी न होने की गंभीर समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते पर जलभराव की समस्या को लेकर वे पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। धरने के दौरान ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने और रास्ते का निर्माण कराने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई।
मामले में उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि रास्ते के निर्माण के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। ग्रामीणों की मांग पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने रास्ते से पानी की निकासी की व्यवस्था की और जल्द ही रास्ते के निर्माण का आश्वासन दिया है।