🔥 ट्रेंडिंग 40 கி.மீ காரின் மேற்கூரையில் பயணித்து... एआईएमआईएम के हसनपुर विधानसभा चुनाव की... गुजरात के भरतमाला हाईवे पर तेज़ रेंज र... 18‑वर्षीय रेहान मंसूरी ने गुजरात के ₹1... કચ્છ: ગઢશીશા પોલીસે દેશી બનાવટની બંદૂક... 18 साल के युवा ने गुजरात में सेमीकंडक्...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राखी मेला-2026: भोपाल हाट में सजेगा देसी हुनर और स्वदेशी उत्पादों का बाजार
बिज़नेस

राखी मेला-2026: भोपाल हाट में सजेगा देसी हुनर और स्वदेशी उत्पादों का बाजार

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 26 अग. 2026, 11:20 AM 👁 57
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राखी, चंदेरी साड़ी, ज्वेलरी और बांस शिल्प समेत आकर्षक उत्पादों की होगी बिक्री

भोपाल। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए मध्यप्रदेश में ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों की दीदियों द्वारा तैयार आकर्षक उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए राखी मेला-2026 का आयोजन किया जा रहा है। भोपाल हाट में आयोजित इस मेले में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा तैयार हस्तनिर्मित उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। मेले में राखियां, हैंडलूम, चंदेरी साड़ियां, ज्वेलरी, बैग, बांस शिल्प सहित अनेक स्वदेशी एवं हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के हुनर को प्रोत्साहित करने के साथ उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। 20 से 26 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले इस मेले का समय दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा। आयोजकों ने नागरिकों से मेले में पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदारी करने तथा स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की है।

स्थान: भोपाल हाट, भोपाल
आयोजन: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश
📲Get App