🔥 ट्रेंडिंग इकॉनमिक टाइम्स ने 4 अक्टूबर 2026 को वे... नौसेना प्रमुख ने स्काईरूट को भारत की अ... मीना से कचरा ना उठने की वजह से बना बाद... कानक न्यूज़ ओडिशा ने 27 सितंबर 2026 को... पंजाब सरकार आज भगत सिंह जयंती पर पीएयू... बगीचे की ओर जा रही युवती से छेड़खानी:...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने जा रहे रोहित की सड़क हादसे में मौत, नवादा में मातम
स्थानीय

रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने जा रहे रोहित की सड़क हादसे में मौत, नवादा में मातम

✍️ रिपोर्टर: Ramlakhan Kumar 🗓 29 अग. 2026, 06:05 AM 👁 46
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

22 वर्षीय रोहित कुमार की शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वह बहन से राखी बंधवाने जा रहे थे।

नवादा। कौआकोल थाना क्षेत्र के देवनगढ़ पंचायत अंतर्गत भोरमबाग गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित कुमार की शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। रक्षाबंधन के अवसर पर बहन से राखी बंधवाने जा रहे रोहित की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों के अनुसार रोहित कुमार बिहारशरीफ में रहकर जूस बेचकर अपना जीवन-यापन करता था। उसके पिता धर्मेंद्र साय और माता का पूर्व में ही निधन हो चुका था। रक्षाबंधन के अवसर पर बहन से राखी बंधवाने के लिए रोहित शुक्रवार को बिहारशरीफ से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी बुआ के घर लखीसर जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में एक अन्य वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में बिहारशरीफ स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रोहित की मौत की सूचना मिलते ही उसके गांव भोरमबाग में मातम पसर गया। रक्षाबंधन के दिन बहन से राखी बंधवाने जा रहे भाई की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना से ग्रामीण भी काफी मर्माहत हैं।
📲Get App