🔥 TRENDING सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की पुण्यति... माउंट आबू में स्काउट रोवर ने माता जी म... News dene ke liye humse judaa येरमाळा येडेश्वरी मंदिरात पाचव्या माळे... आज जनपद सिद्धार्थनगर के विभिन्न विद्या... બોરીદ્રા પ્રાથમિક શાળાની દીકરીની રાજ્ય...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षा कंपनी MIL के कार्यकारी निदेशक सहित तीन गिरफ्तार, 2 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद
Crime

रक्षा कंपनी MIL के कार्यकारी निदेशक सहित तीन गिरफ्तार, 2 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 15 Oct 2026, 11:21 AM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीबीआई ने रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनी मुनेशन्स इंडिया लिमिटेड (MIL) के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार, उनके भाई बी. हर्षवर्धन और एक निजी डिफेंस कंपनी SMPP के सीईओ आशीष कंसल को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के ठिकानों से 2 करोड़ 23 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनी मुनेशन्स इंडिया लिमिटेड (MIL) के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार, उनके भाई बी. हर्षवर्धन और डिफेंस की प्राइवेट कंपनी SMPP के सीईओ आशीष कंसल को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है। सीबीआई का आरोप है कि अनिल कुमार रक्षा उत्पादन, खरीद और अन्य संवेदनशील जानकारी निजी कंपनी को देने के बदले उनसे अवैध धन प्राप्त कर रहे थे।

यह रिश्वतखोरी SMPP कंपनी को सेना के लिए गोला-बारूद सप्लाई करने हेतु लगभग 500 करोड़ रुपये का ठेका दिलाने के संबंध में थी। SMPP कंपनी देश की सेना के लिए ड्रोन तकनीक और गोला-बारूद का निर्माण करती है। सीबीआई के अनुसार, अनिल कुमार ने इस सौदे के लिए कई बार रिश्वत ली और इस पैसे को अपनी पत्नी, भाई व अन्य रिश्तेदारों के माध्यम से ठिकाने लगाया।

सीबीआई ने गिरफ्तार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की, जिसमें कुल 2 करोड़ 23 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इस गिरफ्तारी और बरामदगी से रक्षा क्षेत्र में चल रहे भ्रष्टाचार के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है।
📲Get App