🔥 TRENDING સાબરકાંઠામાં-: DGP કપ 2026: એથ્લેટિક્સ... Gujarat Man Sentenced to 20 Years for... Gujarat Board Releases 2027 HSC and SS... नीम का थाना में शहीद हुए जवान छोटू राम... Building Collapse Near Rajiv Gandhi Ho... ਮਸੀਹ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵੱਲੋਂ ਬਾਗੇਸ਼ਵਰ ਧਾਮ ਦੇ ਧਰਿ...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा प्रधानमंत्री जी राम मंदिर चोरी और अन्य गंभीर आरोपों से बच नहीं सकते
National

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा प्रधानमंत्री जी राम मंदिर चोरी और अन्य गंभीर आरोपों से बच नहीं सकते

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 05 Aug 2026, 09:07 AM 👁 62
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बहुमूल्य भेंटों, नकद दान, जमीन खरीद और प्रबंधन को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं।

ये करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का विषय है। इस ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार ने किया है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सदन में की थी।

केंद्र सरकार ने 70 एकड़ से अधिक भूमि ट्रस्ट को सौंपी है और प्रधानमंत्री मोदी भूमि पूजन से लेकर प्राण प्रतिष्ठा तक हर महत्वपूर्ण अवसर में शामिल रहे।

ऐसे में, प्रधानमंत्री चढ़ावा चोरी समेत अन्य गंभीर आरोपों पर जवाबदेही से बच नहीं सकते। उन्हें सदन में बताना चाहिए कि ED, CBI, इनकम टैक्स समेत बाकी जांच एजेंसियां कहां हैं?

प्रभु राम के नाम पर लूट करने वालों को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए और देश को गुमराह करने का काम बंद होना चाहिए।

: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे
📲Get App