🔥 TRENDING ಗ್ರಾಮ ಪಂಚಾಯಿತಿ ಪಂಚ ನೌಕರರಿಂದ ಪಾದಯಾತ್ರೆ कैंची धाम में कमिश्नर दीपक रावत ने भीड... આણંદમાં વિકસિત ભારત સભા યોજાઈ, મહેસૂલ... Bidar news 30 वर्षीय कमलेश का तालाब में डूबकर निध... Abhishek Bachchan Credits Shah Rukh Kh...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने सेवा ज्योति यात्रा' को मशाल और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

✍️ Reporter: Sandeep Kumar 🗓 07 Oct 2026, 01:42 PM 👁 12
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

टाउन हॉल देवरिया में 'विकसित भारत संकल्प सभा' होगी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉल से संबोधित करेंगे।

सलेमपुर, देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर सलेमपुर से 'सेवा ज्योति यात्रा' निकाली गई। बुधवार को राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने मशाल और हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।यह यात्रा देवरिया के टाउन हॉल के लिए निकली, जहां जिले की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से आई यात्राएं मिलेंगी। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।टाउन हॉल में 'विकसित भारत संकल्प सभा' होगी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉल से संबोधित करेंगे। इस सभा में उनके 25 साल के सार्वजनिक जीवन और विकास कार्यों पर बात होगी।राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने बताया कि यह यात्रा सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को लोगों तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है।
📲Get App