🔥 TRENDING Youth Protests for FIR Over Threat All... Government Officer Dr. Madan Yadav Att... Rain and Strong Winds Forecast for 17... वाराणसी में यूजीसी के विरोध में छात्रो... उन्नाव में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस... LPU Students Protest Against Administr...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के कार्यालय समय में बदलाव
Jobs & Career

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के कार्यालय समय में बदलाव

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Sep 2026, 01:46 PM 👁 58
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सोमवार से शुक्रवार तक खुलेगा कार्यालय, शनिवार-रविवार रहेगा बंद; सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक होगा कार्य

लखनऊ। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ के कार्यालय के कार्य समय में संशोधन किया गया है। जारी सूचना के अनुसार अब परिषद का कार्यालय सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के तहत संचालित होगा। वहीं शनिवार एवं रविवार को कार्यालय बंद रहेगा। नए आदेश के अनुसार कार्यालय का समय प्रातः 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। सूचना में बताया गया है कि यह निर्णय 4 अगस्त 2026 को आयोजित बैठक में लिया गया था और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
परिषद की ओर से सभी संबंधित राजकीय आईटीआई को संशोधित कार्य समय एवं सप्ताह व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया गया है। इससे कार्यालय संबंधी कार्यों के लिए आने वाले अभ्यर्थियों, कर्मचारियों एवं अन्य संबंधित लोगों को अब सोमवार से शुक्रवार के बीच निर्धारित समय में ही कार्यालय पहुंचना होगा।
📲Get App