🔥 TRENDING डिंडोली छठ तालाब पर हमारे परम मित्र प... आज दर वर्षी प्रमाणे या ही वर्षी जल्लोष... ମୋଟୁ ଅଞ୍ଚଳରେ ଚାଞ୍ଚଲ୍ୟ: ଘର ଭିତରୁ ବିବାହି... Three Rare Astronomical Events to Watc... Andhra Pradesh launches ₹25,000 crore... Andhra Pradesh’s Statewide Screening F...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने करौली में सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 15 Nov 2026, 09:50 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने करौली के मामचारी, अतैवा, राजौर एवं कैलादेवी में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने रविवार को करौली के मामचारी, अतैवा, राजौर एवं कैलादेवी में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी तथा जिला कलक्टर अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल भी उनके साथ उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने केन्द्रों पर पेयजल, बिजली, पर्याप्त प्रकाश, शौचालय, साफ-सफाई, छाया तथा दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए रैंप और पहिया कुर्सी की उपलब्धता की जाँच की। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान के दिन किसी भी मतदाता को अनावश्यक असुविधा न हो और विशेष आवश्यकता वाले मतदाताओं के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार रखा जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर ने मतदान केन्द्रों पर की गई प्रशासनिक व्यवस्थाओं, मतदान दलों की रवानगी, सामग्री वितरण और सेक्टर अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर तैनात पुलिस जाब्ते, सुरक्षा घेरे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार किए गए सुरक्षा प्लान से अवगत कराया।

आयुक्त ने प्रवेश और निकास मार्गों को सुगम बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण तथा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा जिले में संचालित स्वीप (SVEEP) गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इन मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के सकारात्मक परिणामस्वरूप जिले के मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
📲Get App