🔥 ट्रेंडिंग બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... गणेश visarjan पर अपराधी की तस्वीर दिखा... विश्लेषक ने टेलर स्विफ्ट के ‘Cleveland... टेलर स्विफ्ट ने MTवी VMAs 2026 में काल... जेस ने स्वीकार किया: बेयॉन्से से मिलने... कर्नाटक ने दुष्काळ के कारण चमराजननगर म...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सरकारी योजना

राजस्व प्राप्ति बढ़ाने और लंबित राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 24 सित. 2026, 01:38 PM 👁 54
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजस्व वसूली में तेजी लाने और पुराने वादों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

उरई, जिला जालौन - कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में राज्य कर, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, परिवहन, आबकारी, खनिज सहित विभिन्न विभागों की राजस्व प्राप्ति एवं प्रवर्तन कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष की गई मासिक एवं क्रमिक राजस्व वसूली की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अपने-अपने विभाग से संबंधित करों एवं राजस्व की वसूली निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित की जाए तथा राजस्व प्राप्ति में तेजी लाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। समीक्षा के दौरान पुराने लंबित राजस्व वादों के निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक में राजस्व वसूली बढ़ाने, प्रवर्तन कार्यों को प्रभावी बनाने तथा शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
📲Get App