🔥 ट्रेंडिंग प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में हरियाण... छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अनरजिस्टर्ड... कांकेर पुलिस ने शुरू किया 'मिशन रक्षक'... उडांती टाइगर रिज़र्व में पोटैश बॉम्ब स... बिहार के शेखपुरा में सीएसपी अधिकारी पर... गोपालगंज में जितिया पर्व पर दाहा नदी म...
03 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजस्थान विश्वविद्यालय गांधी जयंती
बिज़नेस

राजस्थान विश्वविद्यालय गांधी जयंती

✍️ रिपोर्टर: Rohit 🗓 03 अक्टू. 2026, 08:44 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शॉर्ट वीडियो

लोकेशन राजस्थान जयपुर रोहित कुमार सिंधी

*जयपुर, 02 अक्टूबर।* राजस्थान विश्वविद्यालय के गांधी अध्ययन केंद्र में 2 अक्टूबर शुक्रवार को गांधीजी की 157वीं जयंती के अवसर पर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गांधी की प्रांसगिकता कार्यक्रम का आयोजन कर गांधीजी को श्रद्धाजलि दी गई। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. मंजु शर्मा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा की गई। प्रो. मंजु शर्मा द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में वर्तमान समय की परिस्थितियों की समीक्षा कर गांधी के बताये सादगी के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. गीता चतुर्वेदी ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गांधी की प्रासंगिकता विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि वर्तमान में गांधी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की वर्तमान परिस्थितियों में सर्वाधिक प्रांसगिक है, जो सत्य एवं अहिंसा पर आधारित जीवन जीने पर बल देते थे।
गांधी अध्ययन केन्द्र की निदेशक डॉ. हंसा चौधरी ने गांधीजी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला एवं गांधी के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता को स्पष्ट किया। राजस्थान विश्वविद्यालय के संगीत विभाग की सहायक आचार्य डॉ. अंशु वर्मा के निर्देशन में विभाग के विद्यार्थियों ने गांधीजी के प्रिय भजनों की मनमोहक प्रस्तुती दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षकगण, अशैक्षणिक कर्मचारी, अन्य महाविद्यालयों के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। आज के कार्यक्रम में प्रोफेसर पी.सी. माली, प्रोफेसर मंजू शर्मा, प्रो. सुनीता शर्मा, प्रो. मधु मुकुल चतुर्वेदी, डॉ. इंद्रा चतुर्वेदी, डॉ दीपक यादव, डॉ. नेहा भारतीया, डॉ. नीलम पुनार, डॉ. पूनम, डॉ. डॉ आशुराज आनंद , डॉ. उम्मेद सिंह, डॉ. राजश्री स्वामी, डी. राम प्रकाश भारी, नमोनारायण मीणा, गौरव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के आये अनेक शिक्षकगण, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार एवं रिया जाखड़ ने किया। कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अनिल अनिकेत ने उपस्थित सभी आंगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
📲Get App