🔥 ट्रेंडिंग ગોધરા DPS માં પર્યાવરણ જાગૃતિ કાર્યક્ર... અબ્રામામાં નકલી ઘીના કારોબારનો પર્દાફા... दीपावली से पहले आम आदमी का झटका आरा में रिटायरअसिस्टेंट कमिश्नर कि हत्... मैनपुरी में खराब मौसम की आशंका से किसा... मुजफ्फरपुर में ₹140.95 करोड़ की लागत स...
15 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मौसम

राजस्थान: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि की संभावना

✍️ रिपोर्टर: Yash karyani 🗓 15 अक्टू. 2026, 03:04 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में गजसिंहपुर और श्रीगंगानगर में सर्वाधिक 55 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए विशेष कृषि सलाह जारी की है।

राजस्थान के उत्तरी व पूर्वी भागों में 15 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से पिछले 24 घंटों में गजसिंहपुर और श्रीगंगानगर में सर्वाधिक 55 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, इस विक्षोभ के प्रभाव से 15 अक्टूबर को बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग और आसपास के जिलों में मध्यम से तेज मेघगर्जन, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। जयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के कुछ भागों में 16 अक्टूबर को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

विशेष कृषि मौसम सलाह के तहत, आगामी 48 घंटों के दौरान बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में पककर तैयार खड़ी फसलों, खुले आसमान में पड़े कृषि उपज तथा कृषि एवं अनाज मंडियों में रखे अनाज व जिंसों को भीगने से बचाने के लिए समुचित उपाय करने की सलाह दी गई है।
📲Get App