🔥 TRENDING ગાંધીનગરમાં આંદોલન કરતાં વન રક્ષકોની પ... आदर्श मध्य विद्यालय नरपतगंज के प्रधाना... BJP to Observe Tribal Pride Week in Ma... Senior Artist C.B. Somashhetti Receive... ડેડાણ ગામે TGS કંપની દ્વારા ગરીબ પરિવા... Jharkhand Man Kills Mother, Sister in...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

राजस्थान... कहीं 11 तो कहीं 572 मतदाता... वार्ड परिसीमन में गड़बड़ी का आरोप...

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 31 Oct 2026, 05:17 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी बोले- लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं...

कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन...

हनुमानगढ़। पंचायत चुनाव के तहत ग्राम पंचायतों में वार्ड परिसीमन और मतदाता सूचियों में कथित विसंगतियों को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र दादरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के नाम एडीएम उमेदी लाल मीणा को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि संगरिया पंचायत समिति की दीनगढ़ ग्राम पंचायत के वार्ड 2 में महज 24 मतदाता हैं, जबकि वार्ड 3 में 379 मतदाता दर्ज हैं। नगराना ग्राम पंचायत के वार्ड 12 में 572 और वार्ड 17 में केवल 54 मतदाता हैं। इसी तरह हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति की डबलीबास कुतुब ग्राम पंचायत के वार्ड 4 में महज 11, जबकि वार्ड 3 में 350 मतदाता शामिल हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कई पंचायतों में 45 से 50 प्रतिशत मतदाताओं को चार-पांच वार्डों में समाहित कर दिया गया है। कुछ गांवों को अलग-अलग जोन में शामिल कर पंचायतों का विभाजन भी किया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे जिले में परिसीमन और मतदाता सूचियों की जांच करवाकर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। एडीएम ने जांच करवाकर अनियमितता या लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर डीसीसी उपाध्यक्ष करणी सिंह व गुरदीप सिंह चहल, सोशल मीडिया प्रभारी जय राम ढुकिया, सचिव बलवंत होठला, सेवादल के अमीर खान, कार्यालय प्रभारी गुरलाल सिंह मान, पूर्व सरपंच रेशम सिंह, संदीप सैनी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App