🔥 ट्रेंडिंग સુરત ગ્રામ્ય જિલ્લામાં પાસા કાયદા હેઠળ... मोहुं बागन सुपर जाइंट बनाम पंजाब एफसी... પલસાણા પોલીસ સ્ટેશન દ્વારા ડાયમંડ ઇન્ડ... पंजाब में ट्रैक्टर से टकराई कार, हनी स... धुबरी में 650 बीघा खस ज़मीन से बेदखली... झारखंड मंत्री ने सीईसी इस्तीफ़े की माँ...
01 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

राजपुर बड़ा में बवाल के बाद पुलिस का सख्त पहरा,

✍️ रिपोर्टर: Dinesh Kumar Sam 🗓 01 नव. 2026, 12:56 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अलवर/राजगढ़। राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजपुर बड़ा में सरपंच पद के चुनाव की मतगणना में कथित फर्जीवाड़े को लेकर हुए विवाद और उसके बाद पुलिस पर पथराव की घटना के बाद गांव में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हालात पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। वहीं पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी लगातार घटनास्थल का जायजा लेकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

मौके पर एएसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका रघुवंशी और एसडीएम सीमा मीना पहुंचीं। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात की जानकारी ली। घटना के दौरान क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को पुलिस अपने कब्जे में ले रही है। इसके साथ ही पुलिस की अलग-अलग टीमें क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि किसी प्रकार की दोबारा अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हो।

पुलिस पर पथराव करने वाले उपद्रवियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। संदिग्ध आरोपियों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों से संबंधित वाहनों को भी जब्त किया गया है।

चुनावी मतगणना में गड़बड़ी के आरोपों से शुरू हुआ विवाद अब पुलिस और प्रशासन के लिए कानून-व्यवस्था की चुनौती बन गया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है और उपद्रव में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App