🔥 TRENDING Chaos erupts in Delhi MCD council as m... Bihar CM Charts AI Strategy to Make St... Bihar Legislative Council Elections: F... नवादा में सड़क दुर्घटना के घायलों को म... Tension Erupts in Umaria as Company Wo... बुठ राठौड़ान में पञ्चायत समिति चुनाव श...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

🌺 राजेन्द्र किशोरी बी.एड. कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती 🌺

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 22 Oct 2026, 06:26 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

📍 सुघरी, सीवान। राजेन्द्र किशोरी बी.एड. कॉलेज, सुघरी में 21 अक्टूबर को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती श्रद्धा और उल्ल

🌺 राजेन्द्र किशोरी बी.एड. कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती 🌺
📍 सुघरी, सीवान। राजेन्द्र किशोरी बी.एड. कॉलेज, सुघरी में 21 अक्टूबर को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
🎤 इस मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि श्रीबाबू आधुनिक बिहार के शिल्पी थे। उनका जीवन राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता का प्रेरणादायक उदाहरण है। सचिव सह कोषाध्यक्ष रूबी कुमारी ने प्रशिक्षुओं से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। वहीं, प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह ने कहा कि शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में श्रीबाबू के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।
📚 भाषण प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने दिखाई प्रतिभा
जयंती समारोह के दौरान बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और मुख्यमंत्री के रूप में किए गए विकास कार्यों पर विचार रखे।
इस अवसर पर आदित्य, अनीता शर्मा, भृगुनाथ चौबे, अनिल कुमार मद्धेशिया, डॉ. सनद कुमार दुबे, डॉ. चंद्र प्रकाश, महेश पांडेय, रमेश सिंह, बृजेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. सोमेश नारायण सिंह, डॉ. वंदना सिंह, इशांत कुमार सोनी, हरिओम पांडेय, हिमांशु सिंह, भोलानाथ, अभिषेक शुक्ला, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार, संतोष राय, अशोक कुमार, विनोद यादव और ओम प्रकाश कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
📲Get App