🔥 TRENDING ग्वालियर में ‘शक्ति दीदी’ कार्यक्रम से... एसडीएम चंदेरी श्री मनीष धनगर ने कुंवरप... बलिया‑बांसडीह मार्ग पर सड़क किनारे गर्... आईच्या ७५व्या वाढदिवसानिमित्त ७५ विद्य... Discover Sri Lanka: A Journey Through... Meghalaya Police Suspend Constable Ove...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजाखेड़ा में दो बूथों पर पुनर्मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

✍️ Reporter: Jaypal Singh 🗓 22 Nov 2026, 07:45 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजाखेड़ा में दो बूथों पर पुनर्मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजाखेड़ा में दो बूथों पर पुनर्मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

धौलपुर। राजस्थान पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र में दो ईवीएम में तकनीकी खराबी आने के चलते वार्ड नंबर 6 और वार्ड नंबर 17 के बूथ संख्या 75 एवं 105 पर पुनर्मतदान कराने के आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किए गए थे। इसके बाद आज दोनों मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की प्रक्रिया जारी है।

पुनर्मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मचारी मतदाताओं की जांच करने के बाद ही उन्हें मतदान बूथ के अंदर प्रवेश दे रहे हैं। वहीं, अराजक तत्वों को मतदान केंद्रों से दूर रखा जा रहा है।

थाना अधिकारी वीर सिंह एवं सीओ मनियां खलील अहमद के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मुस्तैदी से तैनात है। पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है, ताकि पुनर्मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
📲Get App