🔥 TRENDING हरदोई में दो बाइक सवारों का गंभीर सड़क... रेलवे जनरल मैनेजर और गायिका ऊषा उथुप न... जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन होगा 25... बालोतरा में पानी के लिए मचा हाहाकार, घ... கொளத்தூர் எம்.எல்.ஏ வி.எஸ் பாபு உடல்நி... लालगंज में दबंगों ने युवक पर लोहे की र...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजकीय महाविद्यालय खैरथल में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 19 Nov 2026, 04:04 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*राजकीय महाविद्यालय खैरथल में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित*

खैरथल हीरालाल भूरानी

भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में निर्वाचन साक्षरता क्लब के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय खैरथल में क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान के महत्व तथा मतदाता जागरूकता के प्रति जागरूक करना था।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा निर्वाचन संबंधी विभिन्न विषयों पर अपने ज्ञान एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निकिता शर्मा (पुत्री श्री राहुल शर्मा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सानिया (पुत्री श्री साजिद मोहम्मद) ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदान के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डॉ. दीपक कुमार, डॉ. सरस्वती मीना, डॉ. जाकिर हुसैन, राजवीर सिंह मीना, डॉ. राहुल वर्मा, सुश्री सौम्या, आशीष शर्मा एवं विक्रम सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था के महत्व तथा एक जिम्मेदार नागरिक एवं मतदाता के रूप में अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
📲Get App