🔥 TRENDING लोकप्रिय आमदार किसनजी कथोरे साहेब यांच... Sakina Itoo urges exclusion of Jammu &... Jammu Kashmir Police Issue Warning on... Gold rate in South Goa reported on 29... Turkish Film 'Rahma' Wins Gandhi Medal... Silver price in Goa on Nov 29, 2026: K...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजकीय महाविद्यालय खैरथल में फ्रेशर पार्टी ‘आगाज़' का आयोजन, रिया चौधरी बनीं मिस फ्रेशर और अमन सैन मिस्टर फ्रेशर

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 26 Nov 2026, 05:08 PM 👁 37
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में फ्रेशर पार्टी ‘आगाज़' का आयोजन,

रिया चौधरी बनीं मिस फ्रेशर और अमन सैन मिस्टर फ्रेशर

संविधान दिवस पर युवाओं ने किया प्रस्तावना का वाचन

खैरथल हीरालाल भूरानी

राजकीय महाविद्यालय खैरथल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी ‘आगाज़-5’ का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व माई भारत विभाग के सहयोग से महाविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें खेल के क्षेत्र में विशिष्ट भूमिका निभा चुके कार्तिक शर्मा को सम्मानित किया गया, तथा पूर्व छात्रा रिंकी खातून और प्राचार्य डॉ विजय वर्मा ने प्रस्तावना का वाचन किया। तत्पश्चात फ्रेशर पार्टी आगाज़ का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ उन्हें महाविद्यालय की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। मंच संचालन मनीषा और आशा द्वारा किया गया।अनेक विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए तथा गीत-संगीत से पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मिस फ्रेशर एवं मिस्टर फ्रेशर प्रतियोगिता रही। इसमें प्रतिभागियों की शारीरिक दक्षता, शैक्षिक दक्षता एवं व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन का दायित्व डॉ. जाकिर हुसैन ने निभाया। प्रतियोगिता में लगभग 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें रिया चौधरी को मिस फ्रेशर तथा अमन सैन को मिस्टर फ्रेशर का खिताब प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। तन्नू, कोमल कौर, निधि, सोनिया, जिया आदि विद्यार्थियों ने गीत-संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। अंत में डॉ दीपक चंदवानी ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान संकाय सदस्य डॉ महेश गोठवाल, डॉ राहुल वर्मा, डॉ सरस्वती मीणा, राजवीर मीणा एवं स्टाफ सदस्य विक्रम सिंह, सौम्या बारेठ, प्रभुदयाल आदि उपस्थित रहे तथा विकाश, तरुण, मयंक आदि सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में साक्षी, आशा, प्रमजीत, मिन्नी, सानिया,वंदना, सक्षम सहित लगभग 100 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
📲Get App