🔥 TRENDING राजस्थान और उत्तर भारत में अक्टूबर की... સુરતમાં સાયબર છેતરપિંડી: યુવક પાસેથી '... સુરતમાં યુવક સાથે 58.50 લાખની સાયબર છે... હિંમતનગર: કોંગ્રેસ દ્વારા પાર્કિંગ અને... સુરતની લાજપોર જેલમાંથી 14 મોબાઈલ ફોન ઝ... Break news bandipora Police two Arrest...
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

राजकीय इंटर कॉलेज उरई में साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को डिजिटल ठगी से बचाव के बताए उपाय

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 03 Oct 2026, 06:34 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

OTP/UPI PIN साझा न करने, अनजान लिंक से बचने और सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की दी सलाह

उरई, जालौन। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत 03 अक्टूबर 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज उरई, जनपद जालौन में साइबर सेल पुलिस कार्यालय में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ को डिजिटल अरेस्ट स्कैम, साइबर बुलिंग, साइबर ग्रूमिंग एवं महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साइबर सेल की टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए विद्यार्थियों को आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी दी।
विद्यार्थियों को बताया गया कि OTP और UPI PIN किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा ऑनलाइन लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अजनबियों से बातचीत करते समय सतर्क रहने और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की अपील की गई। इस दौरान डिजिटल अरेस्ट स्कैम, साइबर बुलिंग एवं साइबर ग्रूमिंग से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने एवं संबंधित ऑनलाइन माध्यम से शिकायत करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
साइबर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
📲Get App