🔥 TRENDING ರಾಯಚೂರಿನ ಸಾಹಿತ್ಯ, ಜಾನಪದ ಕ್ಷೇತ್ರದ ಇಬ್ಬರ... ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵਰਦੀ 'ਚ ਕੱਪੜੇ ਦੀ ਇੱਜਤ '... सीओ मीरगंज ने हरदासपुर पुलिस चौकी के स... Kanpur Man Arrested in Delhi Bomb Thre... Bihar Transport Minister Issues Show‑C... ਟਰਾਲੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਅੱਗ, ਬਾਈਕ ਚਾਲਕਾਂ ਅਤੇ ਘ...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

राहुल के बाद अब सोनिया गांधी से CTI की गुहार, दिवाली बाद हो कांग्रेस की महारैली

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 30 Oct 2026, 08:04 PM 👁 22
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दिल्ली के व्यापारियों की दो टूक अपील- रैली का विरोध नहीं, त्योहारों पर कारोबार बचाने की चिंता

नई दिल्ली। दिल्ली में आगामी 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली को लेकर व्यापारिक संगठनों ने चिंता जताई है। दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने अब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को पत्र लिखकर रैली को दिवाली के बाद आयोजित करने की अपील की है। इससे पहले संगठन राहुल गांधी से भी रैली की तारीख बदलने का आग्रह कर चुका है।
CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल के अनुसार, रैली के चलते दिल्ली के लगभग 20 प्रमुख थोक एवं खुदरा बाजारों में 10 हजार से 12 हजार करोड़ रुपये तक का दैनिक कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। संगठन का कहना है कि रैली ऐसे समय आयोजित की जा रही है, जब व्यापारी दिवाली और धनतेरस के मद्देनजर कारोबार के सबसे व्यस्त दौर से गुजर रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि 6 नवंबर को धनतेरस और 8 नवंबर को दिवाली है। ऐसे में 1 नवंबर को बाजारों में खरीदारी और सामान की आवाजाही चरम पर रहेगी। CTI ने आशंका जताई है कि रैली में बड़ी संख्या में लोगों और हजारों वाहनों के पहुंचने से मध्य दिल्ली में भारी जाम लग सकता है, जिससे बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही और माल की आपूर्ति प्रभावित होगी।
CTI ने अपनी मांग रखते हुए सोनिया गांधी को दो सुझाव दिए हैं। पहला, रैली को 10-11 नवंबर या उसके बाद आयोजित किया जाए। दूसरा, यदि रैली की तारीख बदलना संभव नहीं है तो रामलीला मैदान के बजाय बुराड़ी मैदान में इसका आयोजन किया जाए, जहां संगठन के अनुसार लगभग 15 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था हो सकती है।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि व्यापारी कांग्रेस की रैली का विरोध नहीं कर रहे, बल्कि त्योहारों के इस महत्वपूर्ण कारोबारी सीजन में अपनी रोजी-रोटी और व्यापार को बचाने की अपील कर रहे हैं। CTI ने उम्मीद जताई है कि सोनिया गांधी व्यापारियों की इस मांग पर ध्यान देंगी।
📲Get App