स्थानीय
राघोपुर दियारा नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात, उच्चस्तरीय जांच की मांग
राघोपुर दियारा के रामपुर श्यामचंद में हुए नाव हादसे के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं और घटना की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है।
राघोपुर दियारा के रामपुर श्यामचंद गांव में हुए दुखद नाव हादसे के मद्देनजर, नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने घटना में जान गंवाने वाले बच्चों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजद परिवार की ओर से गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।
श्री यादव ने इस गंभीर घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मासूम बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से मांग की है कि इस घटना की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी इस हादसे के लिए कोताही, लापरवाही या उदासीनता के दोषी पाए जाएं, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।