Local
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले लालू प्रसाद और राबड़ी देवी
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी ने राघोपुर में हुए नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
राघोपुर में हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी ने पीड़ित परिवारों के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और मानसिक संबल प्रदान कर ढांढस बँधाया।
इस दुख की घड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) परिवार पीड़ितों के साथ खड़ा है। पार्टी ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव भी पीड़ित परिवारों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने भी परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।