🔥 TRENDING Breaking News: Odisha Reports Major In... Madhya Pradesh Student Suraj from Ragh... নবরাত্রিতে চন্দ্রপুরের মহাকালী মন্দিরে... RSS Executive Council Meeting to Conve... भिण्ड में खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरी... রাজ্য সভাপতি চোর বাগান নিয়ে মন্তব্য
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

रफ्तार और शराब का खूनी खेल असोहा में बेकाबू बाइक की टक्कर से लहूलुहान हुई महिला चेहरा और जबड़ा हुआ विकृत, ट्रामा सेंटर में जिंदगी की जंग जारी

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 22 Oct 2026, 10:45 PM 👁 2
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रफ्तार और शराब का खूनी खेल असोहा में बेकाबू बाइक की टक्कर से लहूलुहान हुई महिला चेहरा और जबड़ा हुआ विकृत, ट्रामा सेंटर में जिंदगी की जंग जारी

उन्नाव के असोहा में नशे में धुत बाइक चालक की टक्कर से निकिता गंभीर रूप से घायल, एसजीपीजीआई रेफर
उन्नाव/असोहा: असोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदनखेड़ा से करीब 400 मीटर आगे कालूखेड़ा की तरफ बीती रात रफ्तार और शराब के नशे की लापरवाही ने एक दर्दनाक हादसे को अंजाम दिया। शौच के लिए निकली ग्रामीण महिला निकिता को नशे में धुत एक मोटरसाइकिल चालक ने बेहद तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि निकिता का चेहरा सीधे सड़क पर जा टकराया, जिससे उनके जबड़े और ठोड़ी की हड्डी बुरी तरह टूट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चला रहा स्थानीय युवक शराब के नशे में धुत था और वाहन को लहराते हुए चला रहा था। टक्कर के बाद ग्रामीणों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी की मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर असोहा पुलिस के हवाले कर दिया। इस हादसे में आरोपी चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।
घायल निकिता को पहले आनन-फानन में स्थानीय कल्प हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ हालत अत्यंत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई (SGPGIMS) के ट्रामा सेंटर (डेंटल विभाग) के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, निकिता के चेहरे पर गहरी चोट (मैक्सिलोफेशियल इंजरी) आई है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
📲Get App