🔥 ट्रेंडिंग शहडोल बस स्टैंड के पास बिरयानी बनाते स... उत्तर पश्चिम रेलवे ने 12 ट्रेनों के सम... श्री केशर मेमोरियल शिक्षण संस्थान में... गायों के लिए चारा नहीं है ಸೋಮನಮರಡಿ ಗ್ರಾಪಂ ವ್ಯಾಪ್ತಿಯ ಐದು ಗ್ರಾಮಗಳನ... लुधियाना के गिल रोड पर पीआरटीसी बस से...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

रडावास में भामाशाह मोतीलाल व्यास ने विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया श्रीकृष्ण भोग, विद्यालय विकास में भी दे रहे उल्लेखनीय योगदान

✍️ रिपोर्टर: गोविंद बामणिया 🗓 03 नव. 2026, 07:40 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मारवाड़ जंक्शन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रडावास में मंगलवार को ग्राम के भामाशाह श्री मोतीलाल जी व्यास के सौजन्य से विद्यार्थियों के लिए श्रीकृष्ण भोग (प्रसादी) का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ निजी शिक्षण संस्थान पैराडाइज स्कूल के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने लापसी, कढ़ी एवं पूड़ी सहित पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का आनंद लिया।

भामाशाह श्री मोतीलाल जी व्यास विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थी कल्याण के लिए निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उनके द्वारा पूर्व में विद्यालय में भव्य मुख्य प्रवेश द्वार 'तुलसी द्वार' का निर्माण करवाया गया तथा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर मय टंकी भेंट की गई। उनका यह योगदान ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जनसहभागिता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री दुर्गा शंकर जी त्रिवेदी का सानिध्य रहा। इस अवसर पर संस्था प्रधान श्री यशपाल सिंह कुंपावत ने श्री त्रिवेदी एवं भामाशाह श्री मोतीलाल जी व्यास का साफा एवं माल्यार्पण कर राजस्थानी परंपरा के अनुरूप बहुमान किया।

संस्था प्रधान ने भामाशाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के दानदाताओं एवं भामाशाहों का सहयोग विद्यालय के भौतिक विकास, विद्यार्थियों की सुविधाओं तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर प्राध्यापक श्री रघुनाथ चंद्र मालवीय, श्री जगदीश प्रसाद भाटी, वरिष्ठ अध्यापक श्री आलोक सिंह सिसोदिया, श्री रामलाल पंवार, श्री भुवनेश कुमार, श्रीमती कैलाश कंवर, श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती सुनीता चौधरी, श्री महेंद्र माली, श्री गंगा सिंह कुंपावत सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

भामाशाहों के सहयोग एवं विद्यालय परिवार के समर्पित प्रयासों से रडावास विद्यालय शिक्षा, संस्कार एवं जनसहभागिता के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर है।
📲Get App