शिक्षा
रांची में बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
नामकुम थाना क्षेत्र के राजाउलातू में झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र मनीष कुमार ने बुधवार सुबह अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के राजाउलातू में झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी के बीटेक के छात्र मनीष कुमार ने बुधवार की सुबह अपने किराये के मकान में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, छात्र मनीष कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और राजाउलातू में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्र पिछले कुछ समय से परेशान दिख रहा था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।