🔥 TRENDING વાગરા તાલુકાના ઔદ્યોગિક વિસ્તાર દહેજમા... Schools to Close Tomorrow Amid Heavy R... Sikh Religious Leader Condemns Disresp... Farmer Sits on Railway Track in Jaland... Delhi Police Seize 50-Crore Worth of H... Former Bureaucrats’ Delegation to Subm...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Protest breaking news : Haryana में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में Nursing Stafff ने किया हड़ताल !

Protest breaking news : Haryana में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में Nursing Stafff ने किया हड़ताल !

✍️ Reporter: SHAHRUKH KHAN 🗓 05 Oct 2026, 06:34 PM 👁 4
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पंचकूला में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नर्सिंग स्टाफ ने हड़ताल कर दी है। नर्सिंग स्टाफ की ओर से ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर विरोध जताया जा रहा है और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। आखिर नर्सिंग स्टाफ की क्या मांग है और इस हड़ताल का स्वास्थ्य सेवाओं पर क्या असर पड़ रहा है Breaking news panchkula हरियाणा के पंचकूला समेत पूरे प्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर नर्सिंग स्टाफ 5 से 7 अक्टूबर 2026 तक रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे की पेन-डाउन हड़ताल पर h

हरियाणा के पंचकूला समेत पूरे प्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर नर्सिंग स्टाफ 5 से 7 अक्टूबर 2026 तक रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे की पेन-डाउन हड़ताल पर है।

नर्सिंग स्टाफ की मुख्य मांगें
• ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से बाहर रखना: नर्सिंग स्टाफ हरियाणा सरकार की मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (OTP) का विरोध कर रहा है। उनकी मांग है कि नर्सिंग कैडर को इस पॉलिसी के दायरे से पूरी तरह बाहर रखा जाए।

• महिला सुरक्षा और पारिवारिक परेशानियां: नर्सों का कहना है कि उन्हें तीनों शिफ्टों में काम करना पड़ता है। ऑनलाइन ट्रांसफर से महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और पारिवारिक जीवन पर बुरा असर पड़ेगा।
• अन्य राज्यों का हवाला: एसोसिएशन का तर्क है कि देश के अन्य राज्यों में नर्सिंग स्टाफ पर इस तरह की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू नहीं है।
• मानसिक तनाव: स्टाफ का कहना है कि वे पहले से ही भारी कार्यभार और मानसिक दबाव में काम कर रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं पर असर
• ओपीडी और जनरल वार्ड प्रभावित: पंचकूला सिविल अस्पताल सहित कई सरकारी अस्पतालों में ओपीडी और जनरल वार्डों में नर्सिंग सेवाएं दो घंटे के लिए बाधित रहीं।
.मरीजों की परेशानी: पर्ची कटने के बाद भी मरीजों को इंजेक्शन, ड्रेसिंग और अन्य सामान्य देखभाल के लिए भटकना पड़ा।

.इमरजेंसी सेवाएं जारी: मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, बच्चों की इमरजेंसी और इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर को हड़ताल से बाहर रखा गया है, जिससे गंभीर मरीजों को राहत मिली है।
📲Get App