🔥 TRENDING પ્રનગર પોલીસ એક્શનમાં: વાહન ચેકિંગ દરમ... पावसाअभावी सोयाबीन पीक करपले; शेतकऱ्या... पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध श... American YouTuber MrBeast Praises Rama... Ramayana Film with Ranbir Kapoor, Sai... Ground Collapse at CCL's Lancaster Hos...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
PM Narendra Modi Birthday : असपुरा सूर्य मंदिर में 'सेवा संकल्प अभियान', मंत्री रामकृपाल यादव संग कार्यकर्ताओं ने जलाए दीप
Local

PM Narendra Modi Birthday : असपुरा सूर्य मंदिर में 'सेवा संकल्प अभियान', मंत्री रामकृपाल यादव संग कार्यकर्ताओं ने जलाए दीप

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 17 Sep 2026, 08:12 PM 👁 45
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना के बिक्रम स्थित ऐतिहासिक असपुरा सूर्य मंदिर परिसर में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया गया।सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की।

पटना ग्रामीण जिला अंतर्गत बिक्रम विधानसभा के ऐतिहासिक असपुरा सूर्य मंदिर परिसर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिवस बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल जीवन की मंगलकामना की गई।यह भव्य कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इस दौरान स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह और जोश देखने को मिला। पूरा मंदिर परिसर भक्ति और राष्ट्रभक्ति के माहौल से सराबोर नजर आया।

इस विशेष उत्सव के अवसर पर मुख्य रूप से बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में उनके साथ बिक्रम विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल कुमार, विधानसभा संयोजक नीरज कुमार और मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार, तेजनरायण शर्मा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन भान सिंह, महामंत्री अविनाश उपाध्याय, राजू, संधीर यादव सहित सैकड़ों स्थानीय कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाने और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया।
📲Get App