🔥 TRENDING Tripura to Hold Municipal Elections on... Gujaratis Favor Sikkim and Darjeeling... भोपाल के रतनपुर में ओम नर्सरी ने 10,00... India's Population Census Fieldwork Be... कौशांबी में पत्नी के लापता होने पर हत्... सिकंदराराऊ नगर पालिका में चोर बेखौफ! त...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

PET-2026 परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 31 Oct 2026, 07:46 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, बायोमेट्रिक और सुरक्षा व्यवस्था की जांच, अधिकारियों ने ड्यूटी कर्मियों को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश।

उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को जनपद में सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 30 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी जालौन समीर एवं पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की जांच करते हुए निगरानी व्यवस्था को परखा। इसके साथ ही नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन व्यवस्था तथा प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों में अभ्यर्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था और गोपनीय कक्ष (कॉन्फिडेंशियल रूम) की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं प्रशासनिक कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता, मुस्तैदी और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
📲Get App