🔥 TRENDING टैंपू और कार के बिच भीषण टक्कर आठ लोग... इलाहाबाद प्रकरण को लेकर बेगसराय सिविल... रायबरेली में 17 वर्षीय किशोर का शव नाल... Luthra Brothers to Pay ₹20 Lakh Each t... Goa to File Supreme Court Petition Aga... Goa to Approach Supreme Court Over Sch...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

पेड़ से लटका मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी; आत्महत्या की आशंका

✍️ Reporter: Ravi Raj Anand 🗓 03 Nov 2026, 02:20 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मृतक की पहचान खैरी गांव निवासी कारे लाल यादव के रूप में हुई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण

प्रतिनिधि, बिहार, लखीसराय: जिले में तेतरहट थाना क्षेत्र में एक 52 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी.मृतक की पहचान खैरी गांव निवासी कारे लाल यादव (52), पिता रूपन यादव के रूप में हुई है.घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. शव पेड़ से लटका मिलने की खबर से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयीं.
घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पेड़ से नीचे उतरवाया.इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.पुलिस इसे लेकर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा,इस संबंध में थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि व्यक्ति ने किन परिस्थितियों में अपनी जान गंवाई.
📲Get App