🔥 TRENDING सूखनी नदी में पाँच लोगों की मौत, स्थान... Jharkhand farmer Nishant Kerketta goes... 30 Students Hospitalised with Vomiting... Congress senior leadership to interven... Kerala's Bhagyathara BT-74 Lottery Dra... Latest 22K Gold Rates in Kerala Releas...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पेड़ों की कटान पर रेंजर का शिकंजा, छापेमारी से मचा हड़कंप

✍️ Reporter: ashif 🗓 05 Oct 2026, 11:54 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जगदीशपुर, अमेठी। सिरयारी गांव में आम और जामुन के पेड़ों की अवैध कटान की सूचना पर वन विभाग ने कार्रवाई की। वन क्षेत्राधिकारी ज्योतिमय शुक्ला ने टीम के साथ मौके पर छापेमारी की तो कटान में जुटे लोग वहां से भाग निकले।

मौके पर कटे पेड़ों की नाप-जोख कराई गई। इसके बाद वन विभाग की ओर से थाने में तहरीर देकर संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पेड़ों की कटान करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।

वन क्षेत्राधिकारी ज्योतिमय शुक्ला ने कहा कि अवैध कटान की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। वह स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी वनकर्मी की संलिप्तता की शिकायत मिलने पर जांच के बाद संबंधित कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पेड़ों की कटान पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
📲Get App