🔥 TRENDING Ground Collapse at CCL's Lancaster Hos... Black Paint Defaces Dr Shyama Prasad M... AMD, HPE, MRNA Stocks Hit 52-Week Peak... पाण्याच्या तीव्र टंचाईमुळे शेतकरी हवाल... ASTS Stock Set for Strongest Month Sin... Congress Protest in Bengaluru Over Raj...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता हो

पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता हो

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 07 Sep 2026, 05:42 PM 👁 53
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता हो

पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता हो

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास और मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। सोशल मीडिया और एआई के दौर में पत्रकारों के लिए तथ्य-जांच, विश्वसनीयता और जिम्मेदार अभिव्यक्ति और भी जरूरी हो गई है। पत्रकार की प्राथमिकता सबसे पहले खबर देने से अधिक सही, तथ्यपरक और जनहितकारी खबर देने की होनी चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि नया एआई एवं मीडिया शोध केंद्र विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के जिम्मेदार उपयोग के लिए तैयार करेगा, वहीं कन्या छात्रावास दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा।

#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #रमेन_डेका #Journalism #Media #AI #KTU #छत्तीसगढ़
📲Get App