🔥 TRENDING Assam to Export Methanol to Bangladesh... जालौन में पुलिस मुठभेड़: माता मंदिर से... NDRF Rescues Girl from 80‑ft Borewell... LPU Postpones Mid‑Term Exams, Suspends... Netanyahu Visits Abu Dhabi, Meets UAE... 23-Year-Old Missing After Saving Three...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

पटनापटना राजस्व सर्वे प्रशिक्षण संस्थान शास्तिंगरनगरमेभूमि उपसमाहर्ता के कार्यों कि समीक्षाबैठक

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 26 Sep 2026, 08:08 PM 👁 45
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना के शास्त्रीनगर स्थित राजस्व सर्वे प्रशिक्षण संस्थान में राजस्व सचिव जय सिंह और सीमा त्रिपाठी के कि अध्क्षता में भूमि उपसमाहर्ताओं के कार्यों को समीक्षा बैठक आयोजित

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
पटना राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर, पटना मेंराजस्व सचिव जय सिंह व सीमा त्रिपाठी की अध्यक्षता में भूमि सुधार उप समाहर्ताओं के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित राजस्व एवं भूमि मामलों, अभियान बसेरा, न्यायालयीन मामलों तथा जमाबंदी सुधार एवं उत्तराधिकार नामांतरण के लिए चल रहे 45 दिवसीय विशेष अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री *डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल* ने कहा कि जमाबंदी सुधार एवं उत्तराधिकार नामांतरण का यह अभियान रैयतों के बीच विभाग का विश्वास मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान होने वाला प्रत्येक कार्य ऐसा हो, जिससे आमजन संतुष्ट हों और अधिकारियों को भी अपने काम पर संतुष्टि मिले। इसके लिए अधिकारियों को केवल कार्यालय में बैठकर समीक्षा करने के बजाय फील्ड में उतरकर काम की स्थिति देखनी होगी।

मंत्री ने अधिकारियों को सुबह-शाम अभियान की मॉनिटरिंग करने, अंचल कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल, संयुक्त सचिव डॉ. सुनील कुमार, संजय कुमार सिंह, उप निदेशक मोना झा, विशेष कार्य पदाधिकारी मणि भूषण किशोर, नवाजिश अख्तर, अनुपम प्रकाश, उप सचिव अविनाश कुमार, सहायक निदेशक जूही कुमारी, आईटी मैनेजर आनंद किशोर समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App