🔥 TRENDING पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय टीकमगढ़ के... भाजपा की लगातार जीत: राहुल गांधी और इं... टीकमगढ़ पॉलीटेक्निक में कैरियर एवं उद्... દિયોદર પાસે અકસ્માત सागर संभाग: कमिश्नर ने जारी की विभागीय... West Bengal Teams Up with NICDC to Boo...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पटना सिटी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Oct 2026, 07:30 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना सिटी बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर नवीन कुमार सिन्हा और महासचिवपद पर संजय कुमार सिन्हा निर्वाचित

पटना सिटी बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर नवीन कुमार सिन्हा, महासचिव बने संजय कुमार सिन्हा

पटना सिटी बार एसोसिएशन के सत्र 2026-28 के चुनाव की मतगणना शुक्रवार को जारी है। अब तक आए परिणामों में अध्यक्ष पद पर नवीन कुमार सिन्हा और महासचिव पद पर संजय कुमार सिन्हा ने जीत दर्ज की है।
सिविल कोर्ट, गायघाट स्थित अधिवक्ता संघ के पुराने भवन में गुरुवार को मतदान हुआ था। कुल 733 मतदाताओं में से 669 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 68 प्रत्याशी मैदान में हैं।
मतगणना के दौरान अध्यक्ष और महासचिव पद के परिणाम सामने आने के बाद अन्य पदों के प्रत्याशियों के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव, कोषाध्यक्ष, ऑडिटर और कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए भी चुनाव हुआ है।
बार काउंसिल की ओर से पहुंचे दो पर्यवेक्षक मतगणना प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं। शेष परिणाम घोषित होने के बाद पटना सिटी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी।
📲Get App